लांगडी को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल, आक्रोश

पिथौरागढ़

लगातार बारिश व अनदेखी के बाद मूनाकोट विकास खंड के लांगड़ी को जोड़ने वाल पैदल मार्ग रोखड़ में तब्दिल हो गया है। इसके बावजूद मार्ग की दशा सुधारने वाला कोई नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव तक आवाजाही के लिए बेहतर रास्ते नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय युवा विवेक जोशी ने कहा कि 10साल में यहां केवल दो पैदल मार्गों का निर्माण हुआ। कहा कि रियांसी ग्राम पंचायत के लागड़ी को जोड़ने वाले रास्तों की बदहाली से आवाजाही तक करना कठिन हो गया है। उन्होंने शीघ्र गांव को जोड़ने वाले रास्तों की दशा सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *