दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय गायक बंबा बाक्या का हाटअटैक से निधन

मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर बंबा बाक्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिंगर के निधन की खबर से फैंस गमगीन हैं। 49 साल के बंबा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बंबा ने आखिरी बार ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में गाना गाया था।
मात्र 8 साल की उम्र से गायिकी का सफर शुरू करने वाले बंबा ने सफलता पाने के लिए काफी स्ट्रगल किया। सिंगर बंबा बाक्या का काफी समय से इलाज चल रहा था। मिली रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को जब सिंगर को बेचौनी महसूस हुई तो उन्हें चेन्नई एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से बंबा का निधन हो गया। बंबा महज 49 साल के थे, निधन की खबर से उनके फैंस सदमें हैं। उनका निधन दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।
बंबा बाक्या अपनी यूनिक आवाज के लिए जाने जाते थे। बंबा ने रजनीकांत के 2।0 से लेकर ‘पुलिनंगल’ और ‘बिगिल’ के ‘कलामे कलामे’ जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी थी। आखिरी बार बंबा ने मणिरत्न की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के लिए गाया था। सिंगर के निधन के बाद ‘पोन्नी नाधी’ गानो को याद करते हुए फैंस इमोशनल हो रहे हैं। बंबा भले ही दुनिया से चले गए लेकिन अपने गानों की वजह प्रशंसकों के दिलों में हमेशा रहेंगे। बंबा बाक्या ने अपने सिंगिंग करियर में ज्यादातर गाने मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के साथ ही गाए थे। कहते हैं कि साल 2009 में ए आर रहमान ने ही उन्हें ‘रावण’ में गाने का मौका दिया था। इस फिल्म में उनकी आवाज का जादू छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *