केंद्रीय मंत्री शाह ने जैसलमेर पहुंचे की तनोट माता की पूजा-अर्चना
जैसलमेर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से शनिवार को जैसलमेर के तनोट माता मंदिर पहुंचे। यहां शाह ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने विजय स्तंभ पर 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को फूल भेंट कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने 17.67 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद वे एयरफोर्स के विशेष विमान से जोधपुर के लिए रवाना हुए। अपने जैसलमेर दौरे को लेकर शाह ने ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने लिखा, जैसलमेर के ऐतिहासिक श्री मातेश्वरी तनोट राय मंदिर का अद्भुत इतिहास है। ऐसी मान्यता है कि तनोट माँ जवानों को दुश्मनों से लड़ने की शक्ति देती हैं और युद्ध में देश की रक्षा करती हैं। तनोट माता के दर्शन कर देश व देशवासियों के सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।
बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री दूसरी बार तनोट मंदिर आए हैं। उनके पहुंचने पर बीएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले वह दिसंबर 2021 को यहां आए थे तथा रात्रि विश्राम सरहद पर ही किया था। शाह अपने दौरे के दौरान तनोट मंदिर परिसर में पर्यटन विकास केंद्र की आधारशिला रखी। इसके बाद वहीं से वह करीब सुबह 10रू35 पर हेलिकॉप्टर से जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और यहीं से 11रू10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के डीजी पंकज सिंह व अन्य नेता-अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहें। बता दें, अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हैं।

