सकुशल लौटा यात्री दल
कोटद्वार
कांवड़ सेवा समिति के दिशा निर्देशन में यात्रियों का दल अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल वापस कोटद्वार लौट आया है। दल में 79 यात्री शामिल थे। दल समिति अध्यक्ष पूरन चंद पुरी के नेतृत्व में 28 जून को कोटद्वार से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। दल नैना देवी, चिंतपूर्णी जी, ज्वाला जी, कांगड़ा, शेषनाग होते हुए अमरनाथ पहुंचा और बाबा बर्फानी के दर्शन कर हरिद्वार होते हुए वापस कोटद्वार पहुंचा, जहां समिति के सदस्यों ने दल का स्वागत किया। समिति की ओर से 7 अक्टूबर को भी श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ व तुंगनाथ यात्रा पर भी यात्री दल को रवाना किया जायेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र नामदेव, सुरेश भाटिया, दिनेश बौंठियाल, राजू गोयल, दामोदर अग्रवाल, रजनीश उप्पल, जयप्रकाश वर्मा, नितिन गुप्ता और दीपक राजपूत आदि थे।
