20 ग्राम स्मैक संग महिला गिरफ्तार

रुद्रपुर

कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे का कारोबार करती एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया। एसएसआई अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम नारायणपुर में स्मैक बेच रही बाला पत्नी रूप सिंह को धर धबोचा। तलाशी में आरोपी महिला के पास से करीब 20 ग्राम अवैध स्मैक एवं ₹12000 बरामद हुई। मौके आरोपी महिला का बेटा मोहित फरार हो गया। मोहित के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा ही ठाकुरद्वारा से स्मैक लाकर देता है। टीम में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई विनय मित्तल, सिपाही सुभाष डुगरयाल, राजेन्द्र प्रसाद, महिला सिपाही सीमा मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *