जगदीश अध्यक्ष और सुमित महामंत्री चुने गए

उत्तरकाशी

नौगांव व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान जगदीश असवाल अध्यक्ष निर्वाचत हुए, जबकि सुमित रावत महामंत्री चुने गए। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह राणा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव हुए व्यापार मंडल में कुल 375 मतदाता थे। जिसमें 323 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जगदीश असवाल को 195 मत पड़े और विपिन रमोला को 123 मतों पर संतोष होना पड़ा। जिसमें जगदीश असवाल ने अपने प्रतिद्वंदी को 72 वोटों से हराया। महामंत्री पद पर सुमित रावत को 191 मत पड़े। जबकि उसके प्रतिद्वंदी रमेश कुमार को 118 मतों पर संतोष होना पड़ा। जिसमें सुमित रावत ने 73 वोटों से अपनी विजय हासिल की अध्यक्ष पद पर 5 वोट रद हुए और महामंत्री पद पर 14 वोट रद्द हुए चुनाव अधिकारी अधिकारी के द्वारा विजय प्रत्याशी की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *