शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे तीन पकड़े

पिथौरागढ़

सीमांत में शराब पीकर वाहन संचालित करने पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। नगर में एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने लिंठ्यूडा निवासी संजय कुमार को शराब पीकर वाहन संचालित करते हुए पकड़ा। इधर एसआई यातायात दरबान सिंह मेहता ने भी रई क्षेत्र में दोबांस निवासी मनोज कुमार जोशी और वड्डा चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी ने ताला फगारी निवासी सुरेश प्रसाद को बगैर दस्तावेज शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *