स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य एवं įगतिशील जीवन का आधारः अनिल वर्मा
देहरादून
यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य एवं įगतिशील जीवन का आधार है। आज यहां गांधी पार्क में अनिल वर्मा जिला राष्ट८ीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांधी पार्क से आयोजित जिला स्तरीय रैली तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन श्रमदान के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को मनुष्यों, पशुओं, जल तथा भूमि की उर्वरता के लिए अभिशाप बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष व राज्य एन एस एस अधिकारी अजय अग्रवाल ने कहा कि आज जिस रķतार सु पर्यावरण įदूषण हो रहा है एवं जलवायु में परिवर्तन आ रहुं है वह सारे विश्व के लिए भयानक संकटों की दस्तक है। उन्होंने कहा कि जहां तक įश्न सिंगल यूज प्लास्टिक का है तो इसमें पालीथीन व दूध की थैलियां, प्लास्टिक की बोतलें, मोटा प्लास्टिक, चिप्स, नमकीन, शैम्पू ,गलास, प्लेट, चम्मच आदि से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि एनएसएस उŲाराखंड को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने में पूरी तत्परता से राज्य स्तर पर अभियान जारी रखेगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि यूथ रेडक्रास के चेयरमैन अनिल वर्मा तथा एनएसएस के राज्य अधिकारी अजय अग्रवाल ने रैली को गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रैली घंटाघर, दर्शन लाल चौक, सेंट थॉमस, लैंसडाऊन चौक से पवेलियन ग्राउंड होते हुए परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर रैली में छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के नारे लगाते हुए जनजागरण करते रहे। इस अवसर पर तत्पश्चात रैली की विभिन्न टुकड़ियां श्रमदान हेतु अलग अलग स्थानों के लिए रवाना कर दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व राष्ट८ीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डी आर रवि ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान 31अक्टूबर 2022 के तहत जिला राष्ट८ीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में देहरादून को 5000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले में यह अभियान अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया गया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रैली के उपरांत श्रमदान कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन हेतु रेलवे स्टेशन, दून चिकित्सालय, परेड ग्राउंड, गांधी पार्क तथा पवेलियन ग्राउंड में लगभग 700 किलोग्राम नॉन बायोग्रेडिबल सिंथेटिक सामग्री एकत्रित करके नगर निगम को सौंपी गई। इस अवसर पर अन्य विद्यालयों के अनेकों छात्र-छात्राओं ने įतिभाग किया।

