गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
किच्छा
किच्छा की चीनी मिल के पेराई सत्र का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार ने कर दिया है। साथ ही कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं दिलाना ही उनका लक्ष्य है। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की ओर से समय पर गन्ना भुगतान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने का उत्पादन बढ़ाएं, जिससे आगामी सत्र से चीनी मिल को अच्छा प्रदर्शन करेगी। कैबिनेट मंत्री ने तौल कांटे पर बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए किसान को सम्मानित किया। उन्होंने चीनी मिल के बॉयलरों आदि मशीनों का बारीकी से निरक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष समय पर गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान होने के कारण किसानों की गन्ने की खेती के प्रति रुचि बढ़ी है। इस बार 20 प्रतिशत गन्ना क्षेत्र बढ़ा है। वहीं गन्ना किसानों ने अपने गन्ने का मूल्य रु. 400 प्रति कुंतल की मांग की है।

