कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने किया कौसानी महोत्सव का आगाज

बागेश्वर

मुख्य अतिथि मंत्री समाज कल्याण चन्दन राम दास, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने दीप प्रज्जवलित कर कौसानी महोत्सव का आगाज किया। बागेश्वर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कौसानी महोत्सव शुभारंभ में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के उदमोदन के उपरांत स्टार नाईट में मीना राणा, इन्दर आर्या, रमेश बाबू गोस्वामी द्वारा कुमाऊॅनी गीतों की लगायी झड़ी, स्रोताओं का मन मोहा। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कौसानी की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कौसानी महात्मा गांधी समेत कविवर सुमित्रानंदन पंत की कर्मस्थली रही है। उन्होंने कहा कि कौसानी में पेयजल की समस्या है, पेयजल समस्या निवारण हेतु कौसानी पेयजल योजना को स्वीकृत कर दी गयी है। साथ ही कौसानी-भतड़िया सड़क में डामरीकरण स्वीकृत कर दिया गया है। कौसानी अनाशक्ति आश्रम में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कहा कि कौसानी महोत्सव की मांग लंबे समय से थी जिसे उन्होंने पूरा किया है। कहा कि उनका प्रयास है कि खादी के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकल टू वोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार की होगी यह शासनादेश शीघ्र जारी किए जाएगा। उन्होने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने परिवहन विभाग 300 करोड़ के घाटे में था अब घाटा पूर्ण कर निगम 30 करोड़ के मुनाफे में है। उन्होंने कहा प्रदेश में 02 आधुनितम आईएसबीटी निर्माण किये जायेंगे। 600 नई बसों का बेड़ा शीघ्र संचालित किया जायेगा, जिसमें 200 सीएनजी, 200 इलैक्ट्रीक बसें व 200 पहाड़ों हेतु छोटी गाड़ियां खरीदी जाएंगी। उन्होंने प्रदेश में 1500 चरखे लगाये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *