चौखुटिया में घने कोहरे से ठंड में इजाफा

अल्मोड़ा

चौखुटिया में लगातार एक सप्ताह से सुबह के समय लग रहे घने कोहरे के चलते ठंड में काफी इजाफा हो गया है। सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी बीमारियां भी इस कोहरे के चलते फैल रही हैं। दिन में करीब 11बजे से पहले कोहरा नहीं छट रहा है। बड़े बुजुर्गों का मानना है कि खुशक ठंड के चलते व दोपहर एक बजे बाद ठंडी हवा चलने से रात्रि में भी ठंड काफी होने लगी है। वर्तमान में क्षेत्र में हरी सब्जियां पैदा हो रही हैं। इनमें मुख्य रूप से पालक, लाई की फसल है। इसके अलावा लहसुन, धनिया को भी कोहरे के साथ गिर रही ओस से नुकसान हो रहा है। प्रगतिशील किसान जगत बोरा ने बताया कि चांदीखेत में पालक की फसल पूरी बर्बाद होने लगी है। आलू खेती को भी नुकसान की संभावना जताई। बताया कि चांदीखेत में प्रत्येक परिवार वर्तमान समय में हरी सब्जियों को बाजार में बेचने के अलावा यहां का पालक द्वाराहाट, भिकियासैंण को भेजा जाता है। इस बार कोहरा जल्दी लगने के चलते ओस गिरने से पालक की फसल गलने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *