धारचूला में हुआ आशा संवाद कार्यक्रम

पिथौरागढ़।

सीएचसी धारचूला के सभागार में ब्लॉक स्तरीय आशा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके जयसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षय रोग नियंत्रण, तंबाकू नियंत्रण पर गोविंद बिष्ट ने जानकारी दी। एटीएस, एनसीडी स्क्रीनिंग, अंधता निवारण पर डॉ. अमीर आलम, विनीता खैर ने बताया। गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव, मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण पर एएनएम रेखा बिष्ट ने जानकारी दी। शिशु स्वास्थ्य पर आयशा खातून आशा फैसिलिटेटर ने जानकारी दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर डॉ. गोतेंद्र सिंह तथा किशोर ने बताया। किशोरी स्वास्थ्य पर प्रेमा ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख धामी ने स्वास्थ्य कर्मियों की दूरस्थ सीमांत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सराहना की। उनहोंने लोगों से सेवा के कार्य को और तेजी से करने का आह्वान किया । संचालन राम शब्द यादव ने किया।
ये रहे मौजूद:  जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव सिंह धामी, आशा समन्वयक सपना राणा,डॉ. चेतन, गंभीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *