उत्तरकाशी में एआरटीओ ने 34 वाहनों के चालान काटे

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में एआरटीओ मुकेश सैनी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बिना लाइसेंस, हेल्मेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुए पाए जाने पर 34 वाहनों के चालान काटे। एआरटीओ मुकेश सैनी ने शनिवार को बताया कि 6 से 8 जुलाई तक उत्तरकाशी में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली बसों व दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करते हुए कई वाहन पकड़े गए। सैनी ने बताया कि कुल 114 स्कूली बसों और दुपहिया वाहनों को रोका गया, जिसमें 34 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत विभिन्न अभियोगों में चालान काटे हैं। इसके साथ ही जो स्कूली बच्चे बिना लाइसेंस व हेल्मेट पहने हुए वाहन चलाते पाए गए उनका तत्काल चालान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सूचित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों व अभिभावकों की काउंसलिंग भी की गई। अभियान में स्कूली बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *