वार्ड सदस्य के 41 रिक्त पदों पर शांतिपूर्ण मतदान

 रुडकी

शनिवार को लक्सर की 21 पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 41 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया। इन पदों के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। सभी जगह व्यवस्था चाक चौबंद मिली। सोमवार 5 दिसंबर को मतगणना होगी।
जिले में हाल ही में पंचायत चुनाव होकर निपटे हैं। चुनाव के समय लक्सर की पंचायतों में नामांकन नहीं होने के कारण वार्ड सदस्य के काफी पद रिक्त रह गए थे। पिछले महीने से इन रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान कुछ रिक्त पदों पर एक-एक नामांकन आने से वहां निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। बाकी की 21 पंचायतों में 41 पदों पर 92 नामांकन पत्र आए थे। शनिवार को सभी 41 बूथों पर सुबह दस बजे से मतदान शुरू कराया गया।
एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, सीओ विवेक कुमार और कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र पर पोलिंग पार्टी और पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। हालांकि, वोट डालने आए इक्का दुक्का लोग ही केंद्र पर दिखाई दिए। एसडीएम बिनवाल ने बताया कि सभी 41 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। मतदान के बाद मतपेटियां सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। बताया कि 5 दिसंबर सोमवार को मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *