अचानक राजकीय उद्यान पहुंचे कृषि मंत्री को देख अधिकारियों में हड़कंप
देहरादून
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को अचानक देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित राजकीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंचे मंत्री को देख अधिकारियों हड़कंप मच गया। इस दौरान सरप्राइस निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एक अनुपस्थित कर्मचारी जानकारी प्राप्त की। विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अरुण पांडेय बिना उच्चाधिकारियों को सूचित किए अनुपस्थित हैं। इस पर मंत्री ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने इसके साथ ही कर्मचारियांे और अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री ने उद्यान निदेशक के अवकाश पर रहने पर भी नाराजगी जताई। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में विभाग के उच्च अधिकारीगण अगर अवकाश पर जाते हैं तो उसकी जानकारी मंत्री कार्यालय को दिया जाए।

