कूड़ा जलाते हुए आग से झुलसी महिला,  हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रीमा गांव की एक महिला कूड़ा जलाते समय आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया गया महिला 60 प्रतिशत झुलसी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीमा निवासी गोविंदी देवी शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर के पीछे एकत्र कूड़ा को आग लगा रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में महिला आग की चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने से आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही 108 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। शनिवार सुबह महिला की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. महिमा ने बताया कि गोविंदी देवी 60 प्रतिशत तक झुलस गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *