कार दुर्घटना में घायल मासूम ने भी दम तोड़ा

बागेश्वर। कपकोट-तेजम मार्ग में रमाड़ी कनौली के पास हुई कार दुर्घटना में घायल चार वर्षीय मासूम ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में दम तोड़ दिया है। अब दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या पांच हो गई है। गुरुवार शााम रमाड़ी से शामा की ओर आते समय एक कार कनौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें तीन महिलाओं समेत चालक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। कार में चार वर्षीय ज्योति भी अपनी दादी के साथ सवार थी। जिसमें उसकी दादी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। ज्योति को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया था। वहीं, इसी कार में बैठी पुष्पा का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *