वजिंद्र सिंह यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने
रुद्रपुर
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव में महासचिव पद पर वजिंद्र सिंह मोमी 5239 वोटों से निर्वाचित हुए। वजिंदर इससे पूर्व जिला ऊधमसिंह नगर के यूथ कांग्रेस महासचिव पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वन बूथ-20 यूथ की तरह ‘बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो’ अभियान शुरू करेगी। इसमें प्रत्येक बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। युवाओं के लिए जो भी संघर्ष होगा, आगे भी किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं उन्हें विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, सुमिंदर यादव, अशोक राणा, प्रकाश सिंह बब्बर, जिंदर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप वेदी, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, निंदर सिंह आदि ने बधाई दी है।

