केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

रुद्रप्रयाग

संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक एवं केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी के निधन पर तीर्थपुरोहितों के साथ ही कई संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी (85) की अपने पैतृक गांव लमगौंडी में आकस्मिक मौत हो गई थी। पैतृक घाट कुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे प्रदीप बगवाड़ी व संजय बगवाडी ने उन्हें मुख्यग्नि दी। उनके निधन पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, भगवती प्रसाद तिवारी, श्रीनिवास पोस्ती, प्रेम प्रकाश सजवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष गुप्तकाशी मदन रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, जिपंस गणेश तिवारी, जिपंस सुमंत तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *