जवाहर नवोदय में कक्षा छह के लिए आवेदन प्रकिया शुरू
पिथौरागढ़
आठगांव शिलिंग मर्सोलीभाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। बुधवार को प्राचार्य एमयू रहमान ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छह के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई हैं। कहा इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की वेबसाइट में ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिथि तिथि आगामी 31 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय मर्सोलीभाट में संपर्क करने को कहा है।

