नैनीताल के 66 केंद्रों में 22841 अभ्यर्थी देंगे पटवारी/लेखपाल लिखित भर्ती परीक्षा

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्व विभाग में उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) के रिक्त पदों के लिए आज (रविवार) लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। नैनीताल जिले में 66 केंद्रों में 22841 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज समेत 59 व रामनगर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से समाप्ति तक हल्द्वानी के सभी परीक्षा केंद्रों की 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। केंद्रों के 100 गज के भीतर परीक्षा अवधि में डीएम, एडीएम या अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना पांच या पांच से अधिक लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। शस्त्र, लाठी, डंडा आदि लेकर परीक्षा स्थल के आसपास घूमने पर पाबंदी रहेगी। 200 गज की परिधि में कोई भी व्यक्ति फोटो स्टेट मशीन/फैक्स नहीं लगाएगा। परीक्षा स्थल के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, पर्चों का वितरण, ड्रोन कैमरों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। शहर में एमबीपीजी कॉलेज, जीजीआईसी, एमबी इंटर कॉलेज आदि में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *