एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान संगठन ने की तालाबंदी

अल्मोड़ा। मनरेगा में एनएमएमएस प्रक्रिया के विरोध में ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन के साथ तालाबंदी कर शीघ्र मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी गई। प्रधान संगठन के तालाबंदी में ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट ने समर्थन देते हुए मनरेगा के लिए बने नए नियमों को गलत बताया। ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार के इस फैसले की आलोचना कर प्रर्दशन, नारेबाजी की गई तथा 4 घंटे की आंशिक तालाबंदी करने की साथ चेतावनी दी कि एन एम एम एस प्रक्रिया में संशोधन नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन तालाबंदी के साथ प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। संगठन का कहना है कि मनरेगा योजना में श्रमिकों की उपस्थिति हेतु केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2023 से नई गाइडलाइन जारी की गई है जो कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप नहीं है।
तालाबंदी , प्रर्दशन में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन कुमार पांडे, ब्लाक प्रमुख किरण बिष्ट महासचिव दिनेश मनराल, कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा ,धन सिंह, देव सिंह , दीपचंद कठायत, हीरा सिंह , महेंद्र बिष्ट ,कमला बिष्ट, देवेंद्र रावत, हीरा नेगी, सत्येंद्र प्रकाश रोशन, गिरीश चंद, दीपा देवी, आनंद सिंह, भगवती देवी, ज्योति, शर्मिला, वीना देवी, सूरज सिंह, ललिता देवी, मोहन सिंह, जगदीश वर्मा, सूरज गौड, तारा बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *