ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने की गंगोत्री एनएच के हरे देवदार बचाने की मांग
अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट कार्यालय में सोमवार को गोष्ठी आयोजित की गई। प्रख्यात पर्यावरणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के जन्मोत्सव पर सोमवार को आयोजित गोष्ठी में पर्यावरणीय परिस्तिथियों, असंतुलित विकास एवं हिमालयन परिस्तिथिकी पर पड़ रहे इसके विपरीत प्रभाव पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
इस मौके पर डॉ. वसुधा पंत की अध्यक्षता में ग्रीन हिल्स टीम ने डीएम भी ज्ञापन सौंपा। यहां भावन जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र, दया किशन, हरीश जोशी, प्रदीप जोशी, दीपक सिंह गैड़ा, रोहित सिंह, नरेश सिंह, आदि मौजूद रहे।

