दून खुखरायदन बिरादरी ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

देहरादून

दून खुखरायण बिरादरी समिति द्वारा लोहड़ी महोत्सव का आयोजन मन भावन विवाह स्थल पटेलनगर में हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल मंजीत सिंह साहनी, संरक्षक महेंद्र भसीन एवमं प्रधान चंद्र मोहन आनन्द ने दीप प्रज्वलित कर इस शुभारंभ किया। देहरादून भांगड़ा क्लब एवम स्काइविंग स्कूल के कलाकारों ने गणपति वंदना से शुरुआत करते हुए भांगड़ा, गिद्दा का प्रदर्शन किया। गरिमा सूरी ने कथक नृत्य किया। पूरे शहर से आए बिरादरी के परिवारों ने सुंदर प्रस्तुति पर तालियां बजाई कलाकारों का अभिनंदन किया। एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अनिल भसीन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद होली जलाकर सामूहिक पूजा एवम परिक्रमा कर विश्व शांति की प्रार्थना की। विशेष रूप से मूंगफली, रेवड़ी, फूले लोहड़ी की अग्नि में अर्पण कर सबको प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया की खुखरायण बिरादरी में आनंद, भसीन, चड्ढा, कोहली, सब्बरवाल, साहनी, सेठी एवम सूरी कुल आठ जाति आती है। मंत्री ने बिरादरी का इतिहास बताते हुए कहा देश की आजादी में बिरादरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने बताया कि श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेलनगर में कल 13 जनवरी को रात्रि आठ बजे लोहड़ी पूजन और 14 जनवरी को मकर संक्रति पर्व पर सुबह खिचड़ी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान चंद्र मोहन आनन्द, मंत्री अनिल भसीन, प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा, ओम प्रकाश सूरी, कर्नल अंबरीश आनंद, मनोज सूरी, सुमित सब्बरवाल, राजेश साहनी, गौरव कोहली, प्रवीण आनंद, योगेंद्र सूरी, अनिल आनंद, वेद सूरी, कंवलजीत चड्ढा, हरिओम साहनी, विजय सेठी, नरेंद्र साहनी, सुरेन्द्र चड्ढा, महेंद्र चड्ढा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *