जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, मफलर व टोपे बांटे

देहरादून,

वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलिज (वर्क) संस्था के कार्यकर्ताओं ने आज दूसरे शहरों, प्रांतों से आकर मेहनत, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों को उनके सामूहिक निवास स्थान मोरोवाला टर्नर रोड पर जाकर सर्दी की रात में उनको गर्म कपड़े, मफलर व टोपे बांटे गये, जिस पर लोगों ने गर्म कपड़े पाकर खुशी जाहिर की, और संस्था को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संस्था के दानिश अफजल और आरिफ हुसैन वारसी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी के दिन गरीब, बीमार, कमजोर व मजदूर तबके के लोगों के लिये बड़े दुःखदायी होते हैं ऐसे समय मे समाज के जागरूक लोगों को ऐसे लोगों की मदद के लिये आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत से लोग ऐसे हालत में होते हैं जिनको धन के अभाव के कारण जूते, कपड़े, खाना, और दवा तक नही मिल पाती है ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए और यही सच्चा देश व मानव प्रेम है। इस अवसर पर संस्था के अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *