यमराज बनकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

पिथौरागढ़। सीमांत में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस को आमजन के साथ भी मिल रहा है। नगर में केएमओयू स्टेशन में प्रकाश नामक एक व्यक्ति ने पुलिस का सहयोग करते हुए यमराज बनकर सड़क पर उतर आया। इस दौरान उन्होंने बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका और उन्हें हेलमेट न पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *