सीएम की पत्नी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

चम्पावत

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के जन्मदिन पर चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी वार्डों के मरीजों को फल वितरित करके उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यहां भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय, हरीश पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, गोविंद सामंत, कपिल खर्कवाल, सुनील पुनेठा, शैलेंद्र बोहरा, रोहित बिष्ट, विकास साह, भीम सिंह तड़ागी, अमर सिंह बोहरा समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *