रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल
अल्मोड़ा
सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा आगे आया है। बुधवार को सोसायटी ने महिला अस्पताल में पहुंचे कई निर्धन परिवारों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के सक्षम लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर आशीष वर्मा, रीता दुर्गापाल, गिरीश धवन, दीप जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।

