अर्थव्यवस्था को करारा झटका देने वाले गौतम अडानी के बारे में भारत सरकार मौन क्यों?ः आप

देहरादून, 28 जनवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि उत्तराखंड मे भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद से लगातार नौकरी भर्ती घोटालों की चर्चा में पूरे राज्य का जनमानस उलझा रहा, लेकिन इसी बीच साल के अखिरी दो महीनों मे ज्योतिष विद्या के जानकार लोग 2023 के बारे में जो संभावनायें व्यक्त कर रहे थे कि वर्ष 2023 देश के लिए आर्थिक बदहाली का वर्ष होगा। आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंे पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय के शेयर मार्केट के बड़े दलाल और घोटालेबाज हर्षद मेहता ने कहा था कि मेरे बाद कोई और जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि आज वह शख्स अडानी के रूप में देश के सामने आया है। उन्होंने कहा कि अडानी समूह की कम्पनियों ने शेयर बाजार में विगत कई सालों से हेरा फेरी करके अकूत धन संपदा अर्जित कर अडानी को दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी बनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनी हिडेनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी के उस तिलस्म को दुनिया के सामने बेपरदा करके अडानी की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। अडानी ने देश के अलग-अलग बैंक से अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एलआईसी जैसे सार्वजनिक उपक्रम जिन मे देश की जनता का पैसा जमा है से भी हजारों करोड़ रूपये का कर्ज ले रखा है। उन्होंने कहा कि अडानी जो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे देश की अर्थव्यवस्था के साथ की गई छेड़खानी के बाद गिरकर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हिडेनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से विगत दो दिन के अंतराल मे शेयर मार्केट में जो 11 लाख करोड़ की गिरावट आई है उससे देश की अर्थव्यवस्था को करारी चोट पहुँच रही है। इसमें अडानी समूह के शेयर में 4 लाख करोड़ की गिरावट आई है, लेकिन भारत सरकार ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि देश की अर्थव्यवस्था को इतना करारा झटका देने वाले गौतम अडानी के बारे में भारत सरकार मौन क्यों है। देश की अर्थ व्यवस्था को इतनी बड़ी चोट पहुंचाने वाले अडानी को क्या भारत सरकार जानते-बूझते नीरव मोदी, मेहुल चोकसी , विजय माल्या की तरह विदेश भागने का मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पूर्ववर्ती 14 प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए 56 लाख करोड़ के कुल कर्जे की तुलना मे अकेले 100 लाख करोड़ का कर्जा लेकर जो रिकार्ड बनाया और उनके मित्र अडानी ने कर्ज लेने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अडानी को इतना अधिक कर्ज दिलाने मे अपरोक्ष तौर पर भारत सरकार का पूरा-पूरा योगदान रहा है। इस अवसर पर वार्ता में डाक्टर आर पी रतूडी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आखिरकार जोगीवाला चैक बाॅटल नेक पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *