राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ा सामना
देहरादून
लंबे समय से प्रतीक्षारत जोगीवाला चैक में बाॅटल नेक पर आखिरकार प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं व्यापारियों ने मुआवजे की मांग की और अतिक्रमण को हटाने का विरोध किया। यहां लंबे समय से प्रतीक्षारत और जौगीवाला चैक पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण पर आज आखिरकार जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण अभियान को शुरू किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कब्जा छोड़ने को लेकर 10 दिन पूर्व कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था। आज जोगीवाला में अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई के चलते लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाने में जुटी रही और लोगों को परेशानियों का भी सामना करना करना और अतिक्रमण की कार्यवाही के चलते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया था।

