झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को किया खाना वितरित

देहरादून

वल्र्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलेज (वर्क) के कार्यकर्ताओं ने भारत गणतंत्र का 74 वां वर्ष मनाये जाने की खुशी में माजरा आईएसबीटी बस अड्डे फ्लाईओवर के निकट गरीब बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में बसे लोगों को जाकर उनको खाना वितरित किया। इस अवसर पर वर्क के दानिश अफजल और आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि धार्मिक त्योहारों या राष्ट्रीय पर्वों पर जहां हम एक दूसरे के साथ मिलकर बधाई देते हैं और खुशी बांटते हैं। इसी प्रकार हमें गरीब असहाय लोगों के बीच जहां खाने की भी परेशानी है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ जाकर खुशियों को बांटना चाहिए उनके दुख दर्द को देखना चाहिए और जहां तक हो उनकी मदद करनी चाहिए, सच्ची मानवता और यही देश प्रेम है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी देशवासी समय-समय पर निर्धन असहाय, गरीब, परेशान लोगों की खबर लेते रहे उनके बीच जाकर के कुछ समय लगाएं तो एक अच्छा भारत बनेगा और उस भारत में सब मिलजुल कर रह सकेंगें। उन्होंने कहा कि आपसी प्यार मोहब्बत, एकता व भाईचारा बना रहे। इस अवसर पर वर्क के पदाधिकारी व अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *