अवैध खनन में जेसीबी सीज

रुड़की

भिक्कमपुर पुलिस ने बाणगंगा में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को चौकी लाकर सीज कर दिया। शनिवार सुबह भिक्कमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अलावलपुर गांव के पास बाणगंगा में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन कर रहे है। सूचना पर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगी जेसीबी को मौके से पकड़ लिया। जबकि उसका चालक भागने में कामयाब रहा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई जेसीबी को सीज कर रिपोर्ट एसडीएम लक्सर को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *