सर्व समाज के गुरु थे संत रविदास: कर्णवाल
रुड़की। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर रुहालकी रोड खानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सर्व समाज के गुरु थे। उन्होंने समाज सुधारक के रूप में काम किया। संत रविदास ने समाज को आपसी भाईचारा और समरसता की शिक्षा दी है। भारतीय जनता पार्टी भी सामाजिक समरसता के लिए काम कर रही है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर काम कर रही है। समाज सेविका वैजयंती माला, ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, कार्यक्रम संयोजिका रोमा सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें संत रविदास के चित्र प्रतीक चिन्ह के तौर पर देकर सम्मानित किया।
