नैतिक मूल्यों के साथ शिशु मंदिर आदर्श शिक्षा केंद्र

 पौड़ी 

शिशु मंदिर धुमाकोट का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर नैतिक मूल्यों के साथ आदर्श शिक्षा के केंद्र हैं। सुदूर क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था के साथ शिशु मंदिर सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतरीन काम कर रहे हैं।
ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, उपाध्यक्ष मनोज खर्कवाल, सह विभाग कार्यवाह संजय, जिला प्रचारक नरेश जी, प्रवोधन प्रमुख मनवर, विभाग बौद्धिक प्रमुख नरेश सौराड़ी, शिशु मंदिर नैनीडांडा के प्रधानाचार्य हरीश, शिशु मंदिर भौन के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, आचार्य सुरेंद्र, धनपाल, कल्पना, गीता, संजना, विनीता, प्रिया, दीक्षा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमसिंह रावत ने किया। इस दौरान शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *