बायजूस कोचिंग सेंटर ने दाखिले के नाम पर छात्र से हड़पे 45 हजार

हरिद्वार

बायजूस कोचिंग सेंटर प्रबंधन पर एक छात्र से फीस लेकर कोचिंग न देने का आरोप लगा है। छात्र की मां ने इस संबंध में प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मायापुर चौकी क्षेत्र के पुराना रानीपुर मोड़ निवासी गीता रानी ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उन्होंने अपने बेटे का बायजूस कोचिंग सेंटर में दाखिल कराया था। कोचिंग सेंटर के काउंसलर अभिनव राठौर ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑन लाइन दो हजार रुपए लिए थे। उसके बाद जनवरी माह में 43 हजार रुपए दिए थे। आरोप है कि कोचिंग की फीस लेने के बाद भी उसके बेटे को कोचिंग नहीं दी गई। इस संबंध में उन्होंने कोचिंग सेंटर हेड संजय रावत से संपर्क साधा लेकिन उन्होंने भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के मुताबिक बायजूस सेंटर के हेड संजय रावत, अभिनव राठौर के खिलाफ रकम वापस न लौटाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *