पावन धाम आश्रम में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के पावन धाम आश्रम में शनिवार को एक दिवसीय आंखों की जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से ज्यादा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई। आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यह कैंप लगाया गया था। गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के महामंत्री सुनील गर्ग और कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्री कुंज ने कहा कि पावन धाम सदैव निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं आम जन तक पहुंचाने का प्रयास करता है। इससे पहले भी संस्था ने कैंसर को लेकर कैम्प आदि का आयोजन कर धर्म नगरी में ऐतिहासिक पहल की थी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। रेड क्रॉस के चिकित्सकों ने सचिव डॉ. नरेश चौधरी के नेतृत्व में मरीजों की जांच की। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष रवींद्र सूद, डॉ. भरत अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, वेदांत प्रकाश, योगेश गर्ग, मनविंदर सग्गु, डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. प्रमोद कपूर, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कंचन, डॉ. वरुण, डॉ. आरती, डॉ. मनोज, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. गरिमा आदि मौजूद रहे।

