‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सांसद डॉ. निशंक ने किया पौधरोपण

हरिद्वार। पूर्व सीएम और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में ‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। डॉ. निशंक ने कार्यक्रम में वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 27 से 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका (अमृत वाटिका) का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी लक्सर पवन सिंह सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *