सीएम के आदेश के बाद भी दो किमी मार्ग नहीं बन सका

हरिद्वार

गेंड़ीखाता के बसोचन्द पुरी स्थिति कृष्णयन गौशाला को जोड़ने वाली सड़क पांच साल बाद भी नहीं बन पाई है। इससे करीब 2500 की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी कृष्णयन गौशाला के लिए एकमात्र यही मार्ग है, लेकिन विगत दिनों मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इस दो किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीण मौ. सफी, गुलाम रसूल, इब्राहिम, इंतजार अली, नजाकत अली, यूसुफ, अलीजान आदि का कहना है कि 157 परिवारों को विस्थापित किये आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन दो किलोमीटर निर्माणधीन सड़क का कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। कालागढ़ पुनर्वास गुज्जरबस्ती के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से विभाग द्वारा बजट उपलब्ध नहीं हो सका है। जिसके चलते सड़क सहित अन्य विकास के कार्य लंबित हैं। बजट मिलते ही तत्काल डामरीकरण पूरा कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एई केएल आर्य ने बताया कि कालागढ़ गुज्जरबस्ती से कृष्णयन गौशाला तक बनने वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण कर लिया गया है। जो हिस्सा अधर में है वह वन विभाग द्वारा बनाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *