प्रवेशोत्सव पर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की अपील
नई टिहरी
प्रवेशोत्सव के मौके पर जीआईसी छाम में सीईओ ललित मोहन चमोला ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ायें। उन्हें अच्छा पठन-पाठन मिलेगा। सरकार सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को प्रवेश के लिए निजी स्तर पर प्रयास करने के निर्देश भी दिये।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद ब्लाक प्रमुख प्रभा विष्ट ने कहा कि सरकार स्कूलों में बेहतर सुविधाओं में छात्रवृति, खेल पुरूस्कार, मीड डे मील, साईकल योजना, निशुल्क शिक्षण आदि दिया जा रहा है। इसका अधिकाधिक फायदा उठाया जाना चाहिए। सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की अपेक्षा प्रशिक्षित अध्यापक हैं, जो बेहतर शिक्षा देने में काबिल हैं। इस मौके पर सभी से अपने-अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के साथ ही सभी प्रधानाचार्य से इसके लिए बेहतर माहौल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर सीईओ चमोला ने छात्रों को निशुल्क पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी वितरित की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष मस्तराम पुंडीर, संरक्षक लाखी राम सेमवाल, प्रधानाचार्य मदन सिंह, प्रधानाचार्य केएस पटवाल, प्रधान मनोज खण्डुड़ी, वीरेंद्र, चक्रधर प्रसाद भद्री, बुद्धि सिंह विष्ट, पवना देवी, राज रोशन शर्मा, अनिल कठैत आदि मौजूद रहे।
