फैक्ट्री कर्मियों का शांतिभंग में चालान
रुड़की
औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में फैक्ट्री कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच कर्मियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार को पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस की गश्त रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। वहां पर कुछ फैक्ट्री कर्मियों में मारपीट हो रही थी। उप निरीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि अब्दुल, सलमान निवासी खेलपुर, चिन्टू, अनिल निवासी सूथा थाना खुदागंज जिला शाहजहापुर और सौरभ निवासी चुरासक्त जिला पीलीभी का शांतिभंग में चालान किया।
