केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित

नई दिल्ली

अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला सामने आया है, मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (सीएपीएफएस) और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 प्रतिशत सीटों को आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट मिलेगी। अग्निवीर के पहले बैच के लिए उम्र में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी। अधिकारी ने कहा, अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10ः सीटें आरक्षित करने का निर्णय उन युवाओं को कुछ हद तक श्स्थायी नौकरीश् का आश्वासन देगा, जो देश भर में श्अग्निपथश् योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं। आयु में 3 साल की छूट भी अधिकतर अग्निवीरों को सीएपीएफ में आने में मदद करेगी, जिनकी सशस्त्र बलों में चार साल की सर्विस पूरी हो चुकी है।ष्
सेना में भर्ती की घोषित नई श्अग्निपथ योजना का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने शनिवार को राज्य बंदश् का आह्वान किया है। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में श्बिहार बंदश् के आह्वान को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों के समर्थन में हैं, जो अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में पुलिस की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित युवाओं के प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनों में आग लगा दी गई, निजी, सार्वजनिक वाहनों, रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की गई और राजमार्गों व रेलवे लाइन को अवरूद्ध कर दिया गया। जान गंवाने वाले युवक की पहचान वारंगल जिले के दबीरपेट गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। बुधवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मौत का पहला मामला सामने आया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 340 ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ और अब तक 234 ट्रेन रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी अब तक सात ट्रेनों के डिब्बों को आग लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *