मांगों को लेकर पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ मुखर

अल्मोड़ा

पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हो गया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीएसओ को ज्ञापन सौंप समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक त्याग पत्र देने की चेतावनी दी। ज्ञापन में विक्रेता संघ ने पर्वतीय क्षेत्र के प्रत्येक विक्रेता को उचित मानदेय देने, नेट चार्ज का खर्चा देने, खाद्यान्न बढ़ाने के साथ ही केंद्रीय खाद्य योजना के बराबर लाभांश देने, पर्वतीय क्षेत्रों में धर्म कांटा खोलने, विक्रेताओं का जीवन बीमा कराने, राजकीय खाद्यान्न भंडार से दुकान तक माल भाड़े में वृद्धि करने, किसी भी विक्रेता की मृत्यु होने पर दुकान का लाइसेंस परिवार के किसी सदस्य को देने की मांग उठाई। मांग जल्द पूरी नहीं होने पर विक्रेताओं ने सामूहिक त्याग पत्र देने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू, दिनेश गोयल, अभय साह, केशर सिंह, दीपक साह, नारायण सिंह, नवीन चंद्र सुयाल, आनंद सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, बिशन सिंह, महेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि विक्रेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *