चोरी के इरादे से घूम रहा युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश

चोरी के इरादे से घूम रहे एक युवक को लक्ष्मणझूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी पर आर्म्स ऐक्ट में केस दर्ज किया है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसीबीच बाघखाला के पास 50 मीटर दूर बैराज मार्ग पर एक संदिग्ध युवक घूमता मिला। पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ की, लेकिन वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे रहा था। पुलिस ने सख्ती की तो उससे एक चाकू बरामद हुआ। साथ ही उसने बताया कि चोरी के इरादे से क्षेत्र में घूम रहा था। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, गली नंबर 15, शीशमझाड़ी, थाना मुनिकीरेती जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *