जयंती पर निकाली स्वच्छता रैली
अल्मोड़ा
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत, जीआईसी चौखुटिया के स्कूली छात्र छात्राओं ने मुख्य बाजार में स्वच्छता रैली भी निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज चौखुटिया, मासी, पटलगांव, महाकालेश्वर, खीड़ा, जौरासी, बोनाफाइड पब्लिक हाई स्कूल, राम गंगा वैली स्कूल मासी में झंडारोहण के साथ बापू व शास्त्री को याद किया गया। स्वच्छता रैली में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह कनवासी, भावना शर्मा, प्रधानाचार्य विनायक तिवारी आदि रहे।

