विधायक ने तीन सड़कों का लोकार्पण किया
हरिद्वार
ज्वालापुर विधानसभा के हृदय नगर में तीन सड़कों का विधायक रवि बहादुर ने फीता काटवाकर लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों ने विधायक का आभार भी जताया। लोगों ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से पक्की सड़क नहीं होने से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि मुख्य मार्ग से कॉलोनी में घुसने वाला मार्ग बहुत क्षतिग्रस्त था जिसमे हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती थी। बार-बार अधिकारियों को भी सूचित किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि विधायक रवि बहादुर को भी इस समस्या से अवगत कराया था। विधायक ने टाइल सड़क निर्माण करवा दिया। सड़क बनने से आवाजाही में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से नाली की भी दिक्कत थी। सारा दूषित पानी सड़क पर बहता रहता था। विधायक ने कहा कि जैसे-जैसे पैसा आएगा विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। अभी बहुत कार्य होने हैं। इस अवसर पर प्रधान वसीम मलिक, मीनू चौहान, मांगेराम चौहान, रामपाल, सूर्यभान, सुनीता, अनिता चौधरी, मीनाक्षी, बबिता, केशो देवी, कुसुमलता, यशोदा, बबली, डा सत्यवीर, राजकुमार, नीलम आदि उपस्थित थे।

