जरूरतमंद परिवारों को बांटे कम्बल-रजाई

रुद्रपुर

भारत विकास परिषद ने ग्राम गुरुनानकनगरी, सिंदू झाला में जरूरतमंद परिवारों कम्बल व रजाई वितरित किये। अध्यक्ष सुरेश जेन ने बताया कि भारत विकास परिषद हर वर्ष सर्दी में गरीब पात्रों का चयन कर जरुरतमंद को कम्बल या रजाई का वितरण करती है। भाविप के कार्यकर्ता स्वयं स्थान व जरुरतमंद पात्र का चयन करते हैं ताकि सही व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर प्रान्तीय वित्त सचिव नरेश कंसल, प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक महेश मित्तल, संरक्षक पवन बड़सीवाल, अध्यक्ष सुरेश जैन, सचिव अमित गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल, अनन्त प्रकाश शुक्ला, अविनाश जिन्दल, हरीश तनेजा, राजू हरियाणवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *